चौबीस हजार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को सिंहस्थ ज्योति मेडल और प्रशंसा-पत्र

प्रदेश के पुलिस बल, एस.ए.एस. और होमगार्ड के चौबीस हजार अधिकारी-कर्मचारी को सिंहस्थ ज्योति मेडल और प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया जायेगा। गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने बताया कि सिंहस्थ 2016 के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन में लगातार कर्त्तव्यनिष्ठा का निर्वहन कर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने उल्लेखनीय कार्य किया है।

श्री गौर ने बताया कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कर्तव्य निर्वहन के लिये सिंहस्थ ज्योति मेडल दिया जा रहा है। कांस्य धातु के इस मेडल में राज्य शासन का प्रतीक चिन्ह और सिंहस्थ का लोगो अंकित रहगा। मेडल शासकीय टकसाल में बनाया जायेगा। इस पर 72 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे।

मेडल के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा कर्तव्यनिष्ठा से दायित्व निर्वहन की सराहना का प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *