बी.एड.-एम.एड. में प्रवेश के लिये काउंसलिंग समय-सारणी घोषित

मध्यप्रदेश के बी.एड., एम.एड. (दो वर्षीय), बी.एड.-एम.एड. (एकीकृत तीन वर्षीय) में प्रवेश के लिये पीईबी द्वारा घोषित परीक्षा-परिणाम की मेरिट-सूची अनुसार अर्ह आवेदकों द्वारा महाविद्यालयों में सीट आवंटन के लिये पंजीयन एवं महाविद्यालयों की वरीयताओं का चयन तथा पंजीयन शुल्क का भुगतान 21 जून तक कर सकते हैं। प्रथम चरण में सीट आवंटन 23 जून को होगा।

आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश के लिये हेल्प-सेंटर पर शुल्क का भुगतान एवं टी.सी. तथा माइग्रेशन 23 से 27 जून तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं। द्वितीय चरण में आवंटन के लिये पंजीकृत अप्रवेशित आवेदक 29 जून से एक जुलाई तक महाविद्यालयों की वरीयता फिर से दे सकते हैं। इस अवधि में आवेदक नवीन पंजीयन भी करवा सकते हैं। द्वितीय चरण में सीट आवंटन 5 जुलाई को होगा। आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश के लिये हेल्प-सेंटर पर शुल्क का भुगतान एवं टी.सी. तथा माइग्रेशन 5 से 9 जुलाई तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

तृतीय चरण में आवंटन के लिये पंजीकृत अप्रवेशित आवेदक 11 से 13 जुलाई तक महाविद्यालयों की वरीयता फिर दे सकते हैं। इस अवधि में आवेदक नवीन पंजीयन भी करवा सकते हैं। सीट आवंटन 16 जुलाई को होगा। आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश के लिये हेल्प-सेंटर पर शुल्क का भुगतान एवं टी.सी. तथा माइग्रेशन 16 से 20 जुलाई तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं। प्रवेश की पूर्ण प्रक्रिया एम.पी. ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *