तेजी से सुधर रही है देश की अर्थव्यवस्

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में तेज गति से सुधार हो रहा है। पिछले दो वर्षाें में हमारी अर्थव्यवस्था में जिस तेजी से विकास हुआ है कि लोग अब भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पिछड़ा या गरीब देश नहीं मानते। हमारे देश के अर्थव्यवस्था को भी दुनिया के लोगों ने समृद्ध अर्थव्यवस्था के रूप में स्वीकार किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री सिंह आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम सकरी (विकासखंड तखतपुर) में आयोजित विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेेलन को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी की सरकार के प्रथम दो वर्ष पूर्ण होने और तीसरे साल प्रवेश के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जनता की मांग पर सकरी में पुलिस थाना प्रारंभ करने तथा मुक्तिधाम एवं स्कूल के लिए मंजूरी दी। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को चेक और सामग्री का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ में तेजी हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनकी सरकार की प्रशंसा की। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीब परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत् देश के 5 करोड़ गरीब परिवार के महिलाओं के नाम पर अगले 3 साल में मात्र 200 रूपये में गैस कनेक्शन व स्टोव दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रारंभ किया गया है। प्रीमियम की मात्र 12 प्रतिशत राशि जमा कर किसान अपनी फसल की बीमा करवा सकते हैं। इस योजना में बीज बोने से लेकर फसल की कटाई तक किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति पर शत् प्रतिशत राशि दी जाएगी। किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में नीम कोटेड यूरिया खाद का उत्पादन किया गया है। नीम कोटेड यूरिया को रासायनिक खाद की तुलना में 20 प्रतिशत कम उपयोग करना पड़ेगा। किसान अपनी उत्पादित फसल किसी भी शहर या राज्य में जाकर बेच सकते हैं। इसके लिए ई-डिजिटल मार्केट की व्यवस्था बनायी जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए व्यवस्था बनायी गई है। आने वाले समय में किसान अपनी इच्छानुसार ई-डिजिटल मार्केट से बाजार का चयन कर किसी भी शहर या राज्य में जाकर अधिकतम मूल्य पर अपनी फसल बेच सकेगंे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम और हुनरमंद होने के बाद स्वरोजगार के लिए मुद्रा योजना प्रारंभ किया है। इससे युवाओं में कौशल विकास होगा और आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगें। उन्होंने आतंकवाद और नक्सली हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष और आम नागरिकों पर हो रही हिंसा किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में बोलने की स्वतंत्रता है। कोई भी व्यक्ति या संगठन शांति पूर्ण ढंग से संविधान के दायरे में स्वतंत्रतापूर्वक अपने विचार रख सकते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश की सीमा पर तैनात जवानों को भी कहा गया हैं कि वो पहली गोली अपनी ओर से न चलाये। श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यहां के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ईमानदारी के साथ विकास कार्य को अंजाम दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. सिंह की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में राशि उपलब्ध करायी जा रही है। उपलब्ध कराई गयी राशि का बेहतर ढं़ग से उपयोग किया जायेगा। दो साल पहले तक केन्द्र सरकार द्वारा मात्र 32 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराई जाती थी। जो पिछले दो वर्षों में बढ़ाकर 42 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य में परिवहन व्यवस्थ्या को सुदृढ़ बनाने के लिए सड़कों का सुधार किया जा रहा है। नए सड़कों के लिए पर्याप्त राशि स्वीकृत किये गये हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए योजनाओं की झड़ी लगा दी है। केन्द्रीय योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि विकास पर्व के माध्यम से आम जनता के सामने देश की प्रगति का रिपोर्टकार्ड प्रस्तुत किया जा रहा है। बजट का 42 प्रतिशत राशि राज्यों को उपलब्ध कराकर स्थानीय मांग और समस्याओं का निराकरण की स्वतंत्रता दी है। केन्द्र सरकार ने गरीब परिवार की महिलाओं से लेकर देश की सीमा पर तैनात जवानों के हित में अनेक योजनाएं प्रारंभ कर दी है। घरेलु गैस सिलेण्डर के सब्सीडी की राशि सीधे ग्राहकों के खाते में हस्तांतरण कर मध्यस्तता के लिकेज को बंद कर दिया। संसदीय सचिव श्री राजू सिंह क्षत्री ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।     केन्द्रीय मंत्री, योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राव इन्द्रजीत सिंह मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं सहित उपस्थित अतिथियों ने इस अवसर पर श्रम विभाग योजना के तहत् 64 लाख 15 हजार का चेक 454 श्रमिकों को प्रदान किया गया।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर द्वारा 08 किसानों को वर्ष 2015 के खरीफ फसल बीमा योजना के तहत् 06 लाख 11 हजार 659 रूपये क्षतिपूर्ति राशि का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। सीपत समिति के अंतर्गत कृषक दुबे सिंह को 86597 रूपये, ईदवाकुवंश को 90372 रूपये, पहरिया समिति के अंतर्गत कृषक हीराराम को 89474.17, सरखों समिति के अंतर्गत रामकुमार को 39385.43 रूपये, लाफा समिति अंतर्गत हेरम्भशरण सिंह को 153302.07 रूपये, पाली समिति के अंतर्गत संतराम को 125631.12 रूपये, फंदवानी समिति के अंतर्गत बुधराम को 13465.94 रूपये एवं मनहरण को 13431.31 रूपये क्षतिपूर्ति राशि का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा तखतपुर विकासखण्ड के 5-5 हितग्राहियों को मत्स्य जाल और आईस बॉक्स का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *