साउथ टी.टी. नगर में पुनर्घनत्वीकरण योजना में बीडीए से लिये गये मात्र 445 आवास रिक्त करवाये जायेंगे। आवास रिक्त करवाने के संबंध में सम्पदा संचालनालय द्वारा जारी सूचना-पत्र में आवास आवंटियों से वैकल्पिक आवास के लिये आवेदन करने को कहा गया है।
उप सचिव गृह श्री अजय शर्मा ने बताया कि सम्पदा संचालनालय ने 800 आवास के लिये कोई नोटिस जारी नहीं किया है। बीडीए से लिये गये 445 आवास के आवंटियों को दिये गये सूचना-पत्र में एक माह की समयावधि का उल्लेख नहीं है। न ही सूचना पत्र बेदखली नोटिस है। यह सभी आवास पुनर्घनत्वीकरण योजना के लिये है। इनका स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है।