देश के सबसे वृद्ध सिंह रामू की मृत्यु

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के रेस्क्यू सेंटर में रखे गये देश के सबसे वृद्ध सिंह रामू की 11 जुलाई की रात में मृत्यु हो गई। रामू के पिछले दोनों पैर आंशिक रूप से लकवा ग्रस्त थे, जिनका वन्य-प्राणी चिकित्सकों द्वारा विषय-विशेषज्ञों के परामर्श अनुसार समुचित उपचार किया जा रहा था। वृद्धावस्था के कारण रामू के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ।

सिंह की औसत आयु 15 वर्ष की होती है। रामू की उम्र लगभग 28 वर्ष हो चुकी थी। रामू को अक्टूबर, 2006 में 18 वर्ष की आयु में राजमहल सर्कस, कोरबा से लाया गया था। प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रामू की मृत्यु वृद्धावस्था के कारण आंतरिक अंगों के काम न करने और अशक्तता से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *