विजन-2018 के काम समय-सीमा में पूरे करें

चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री शरद जैन ने आज मंत्रालय में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री जैन ने विजन-2018 के अंतर्गत किये गये कार्य और विभाग के रोडमेप के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय-सीमा में पूरे किये जाये।

मंत्री श्री जैन ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और नव-निर्मित मेडिकल कॉलेज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने निरीक्षण कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री प्रभांशु कमल, डीएमई श्री जी.एस.पटेल, चिकित्सा शिक्षा उप सचिव श्री सुनेहरे, रजिस्ट्रार नर्सिंग कौंसिल सुश्री अंगूरी सिंह और उप-रजिस्ट्रार पैरा-मेडिकल डॉ. पूजा शुक्ला उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *