पीपीटी के माध्यम से डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये रजिस्ट्रेशन 12 से 18 जुलाई तक

प्रदेश के शासकीय, स्वशासी, अनुदान प्राप्त, निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग संस्थानों में द्वितीय पाली में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 से 18 जुलाई तक करवा सकते हैं। विद्यार्थी किसी भी कियोस्क अथवा इंटरनेट द्वारा कम्प्यूटर अथवा एम.पी. मोबाइल एंड्रायड एप के माध्यम से काउंसलिंग में शामिल हो सकते है


दस्तावेजों का सत्यापन 12 से 18 जुलाई तक होगा। कॉमन मेरिट-सूची 19 जुलाई को जारी होगी। प्राथमिकता क्रम का चयन 13 से 22 जुलाई तक किया जा सकता है। टीएफडब्ल्यू की सीटों के लिये गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बच्चे प्राथमिकता क्रम का चयन 19 से 22 जुलाई तक कर सकते हैं। आवंटन-पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता, आवंटित संस्था में प्रवेश अथवा अपग्रेडेशन का विकल्प 25 से 29 जुलाई तक ऑनलाइन भर सकते हैं। अपग्रेडेशन के बाद आवंटन-पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता तथा आवंटित संस्था में प्रवेश 30 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा।

मेरिट-सूची कक्षा 10वीं के अंकों का 30 प्रतिशत प्रतिभार एवं पीपीटी-2016 के अंकों का 70 प्रतिशत प्रतिभार देकर तैयार की जायेगी। अन्य जानकारी वेबसाइट www.dtempcounselling.org तथा www.dtemponline.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *