डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एज्युकेशन में प्रवेश 31 अगस्त तक

स्कूल शिक्षा विभाग में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एज्युकेशन (डीएलएड) में सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2016 निर्धारित की गयी है।

प्रवेश प्रक्रिया में अप्रवेशित आवेदकों को महाविद्यालय की प्राथमिकता निर्धारण करने के लिये एक और अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। आवेदक एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर पुन: प्राथमिकता निर्धारित करते हुए संस्था का चयन कर शेष रिक्त सीट पर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। ऐसे मूल-बधिर उम्मीदवार, जो डीएलएड प्रवेश के लिये पूर्व में पंजीयन नहीं करवा सके हैं, वे नवीन पंजीयन कर संस्था का चयन कर सकते हैं। आवेदन एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से किये जा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया में तिथिवार समय-सारणी एम.पी. ऑनलाइन और www.educationportal.mp.gov.in पर उपलब्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *