विभागीय वेबसाइट को निर्वाचन की वेबसाइट से लिंक करवाने के निर्देश

शासकीय विभागों को अपने अधिकारी-कर्मचारियों के वोटर आई.डी. को त्रुटि-रहित करवाने के लिये विभागीय वेबसाइट को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट से लिंक करवाने को कहा गया है।

राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण अभियान में वोटर आई.डी. को त्रुटि-रहित करवाने के लिये प्रत्येक मतदाता को प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर वोटर आई.डी. को त्रुटि-रहित करने और डुप्लीकेट नाम हटवाने के लिये ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था/प्रक्रिया अपलोड की गयी है। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट का लिंक विभाग की वेबसाइट पर लेना होगा। इस कार्य में एनआईसी से सहयोग भी लिया जा सकता है।

विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधिकारी-कर्मचारी के वोटर आई.डी. को त्रुटि-रहित करवाने के लिये प्रेरित करें, ताकि मतदाता-सूची को शुद्ध किया जा सके। इसके लिये निवास के निकट के मतदान-केन्द्र के बीएलओ को फार्म-8 भरकर देना होगा। बीएलओ के नाम की जानकारी नहीं होने पर उसे सीईओ की वेबसाइट पर क्लिक कर प्राप्त किया जा सकेगा। www.ceomadhyapradesh.nic.in/E_roll.aspx पर दिये गये विण्डो से ऑनलाइन संशोधन तथा नाम जोड़ने की कार्यवाही की जा सकेगी।

इसके अलावा कॉल-सेंटर टोल-फ्री नम्बर-1950 पर अपना नाम, वोटर आई.डी. नम्बर, विधानसभा क्षेत्र का नाम एवं मोबाइल नम्बर नोट करवाना होगा अथवा फार्म-8 के साथ वोटर आई.डी. एवं मोबाइल नम्बर की जानकारी जिला कलेक्टर कार्यालय या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्थित मतदाता-केन्द्र (एसडीएम ऑफिस) में देकर वोटर आई.डी. को त्रुटि-रहित करवाया जा सकेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने सभी कलेक्टर को भी अपने जिले में विभागों की वेबसाइट पर सीईओ कार्यालय की वेबसाइट को लिंक करवाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही यह पुष्टि करने को कहा है कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी के नाम मतदाता-सूची में हों। यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी के नाम का दोहराव तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *