मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से 6 अगस्त तक हुई वर्षा के आधार पर 30 जिलों में सामान्य से अधिक, 18 जिलों में सामान्य तथा 3 जिले में कम वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, सीधी, सतना, खण्डवा, शाजापुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिलों में टीकमगढ़, इन्दौर, सिंगरोली, शहडोल, उमरिया, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, नीमच, देवास, श्योपुरकला, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, डिण्डोरी, आगर मालवा और मुरैना शामिल हैं।
कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, रीवा और अनूपपुर हैं।