केन्द्रीय विद्यालय दतिया के लिए राशि मंजूर

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केन्द्रीय विद्यालय, दतिया के भवन निर्माण के लिए स्वीकृत की गई राशि की प्रथम किश्त जारी की है। विद्यालय के भवन निर्माण के लिए केन्दीय लोक निर्माण विभाग, भोपाल को 20 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है।

जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से आग्रह किया था। विद्यालय भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग को भवन निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *