मंत्रालय में एक सितंबर को राष्ट्र गीत वंदेमातरम का गायन प्रात: 11 बजे आयोजित किया जाएगा । माह के प्रत्येक प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मंत्रालय के साथ-साथ सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन स्थित विभाग एवं कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होते हैं । एक सितंबर का यह आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में होगा। बारिश होने पर मंत्रालय की पाँचवीं मंजिल स्थित कक्ष क्रमांक 506 में राष्ट्र गीत वंदेमातरम का गयन होगा।
Related News