मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती किस्मत बाई देवार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोक गायिका के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्रीमती किस्मत बाई ने अपनी सुदीर्घ कला साधना के जरिए छत्तीसगढ़ के लोक जीवन की संवेदनाओं को अपनी आवाज दी। वर्ष 1980 के दशक में आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से उनकी मधुर आवाज में प्रसारित छत्तीसगढ़ी लोक गीतों को अपार लोकप्रियता मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कला संस्कृति के क्षेत्र में उनकी मूल्यवान सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञातव्य है कि श्रीमती किस्मत बाई देवार का कल कोरबा में निधन हो गया।
Related News