मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि विकास में निर्माणकर्ताओं की अहम भूमिका है। सभी क्षेत्रों में होने वाली उन्नति और प्रगति, उनकी गतिशीलता, मेहनत और कर्त्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल होती है।
मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर प्रदेश के सभी कामगार, कारीगर और निर्माण कार्य में संलग्न बंधुओं को शुभकामनाएँ देते हुए और अधिक समर्पण और संकल्प के साथ कार्य के प्रति प्रतिबद्ध होने की अपील की है।