आदिवासियों के साथ किया डांस, चूल्हे पर सेंकी रोटियां

शहडोल/ मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का बिलकुल अलग अंदाज नजर आया.
शहडोल जिले के बड़वाही गांव पहुंचे सिंधिया ने आदिवासी परिवार कुशुम सिंह गौड़ के घर पर ही रात बिताई. यहां सिंधिया ने आदिवासियों के साथ शैला नाच किया, तो रसोई में जाकर रोटियां भी बनाईं.
इस मौके पर सिंधिया ने ग्रामीणों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर खाना भी खाया. सिंधिया ने रात्रि विश्राम भी आदिवासी परिवार के यहां किया.
हालांकि, इसके कुछ घंटे पहले जबलपुर के डूमना एयरपोर्ट पर सिंधिया का एक अलग ही अंदाज कैमरे में कैद हुआ था. यहां सिंधिया अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से नाराज हो गए थे.
एयरपोर्ट पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके करीब आने की कोशिश की तो सिंधिया को गुस्सा आ गया और उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *