भारत ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में कल इंग्लैंड को हराकर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच डाला। यह पहला अवसर है जब महिला टीम ने इस प्रतियोगिता में पदक जीता है। कल जर्मनी में खेले गये मैच में भारत ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को तीन-दो से हराकर यह जीत हासिल की। हॉकी इंडिया ने जूनियर हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी के लिए एक-एक लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की है। उधर, पिछले चैम्पियन हॉलैंड ने अर्जेन्टीना को पेनल्टी शूटआउट में ४-२ से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप का खिताब बरकरार रखा है।