भोपाल के टीटी नगरमें पहली बार इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक शुरू होगा

डाक विभाग मध्यप्रदेश में पहली बार इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक की तीन शाखाएं खोल रहा है। भोपाल के टीटी नगर सहित इंदौर व उज्जैन में मार्च तक यह बैंक शुरू कर दिया जाएगा। इस बैंक के जरिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का पैसा हितग्राहियों के खाते में जमा होगा।
डाक विभाग द्वारा पहली बार शुरू किए जा रहे पैमेंट बैंक के लिए युद्ध स्तर पर संसाधन जुटाए जा रहे हैं। अधिकारी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। डाक विभाग के स्टाफ को भी ट्रेनिंग दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विभाग चीफ पोस्ट मास्टर जनरल(सीपीएमजी) एम ई हक ने बताया कि केन्द्रीय निदेशालय से इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है। मार्च में पैमेंट बैंक शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि पैमेंट बैंक के जरिए योजनाओं का पैसा सीधे हितग्राहियों के खाते में जमा हो जाएगा। अभी जिन योजनाओं का पैसा चैक से आता है वह भी डिजीटली सिस्टम से ही खातों में चला जाएगा।
इसके तहत मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, जननी सुरक्षा सहित अन्य सभी योजनाएं शामिल रहेंगी। सीपीएमजी ने बताया कि पैमेंट बैंक के लिए पिछले दो-तीन महीने से तैयारी चल रही थी। केन्द्रीय निदेशालय ने हाल ही में निर्देश भेजकर मार्च में ही इसे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। भोपाल के टीटी नगर, इंदौर के जीपीओ एवं उज्जैन के मुख्य पोस्ट आफिस में ये पैमेंट बैंक खोले जाएंगे। पहले चरण में मप्र के इन तीन पोस्ट आफिस का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *