कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कर लिया दिनदहाड़े 24 कार्यकर्ताओं का अपहरण

सिंधी राष्ट्रवादी संगठन जीई सिंध मुत्ताहिदा महाज (जेएसएमएम) ने कहा है कि पाकिस्तान के कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने दिनदहाड़े उनके 24 कार्यकर्ताओं का अपहरण कर लिया है। अब तक इन लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक लापता कार्यकर्ताओं की उम्र 19 से 45 साल तक की है। जेएसएमएम सिंध प्रांत की एक राष्ट्रवादी, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक पार्टी है, जो पाकिस्तान अधिकृत सिंध की आजादी में विश्वास रखती है।
यह संगठन धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र और सिंध की स्वतंत्रता के रूप में सिंधियों की ऐतिहासिक पहचान की मांग कर रहा है। यह पार्टी स्वतंत्रता अभियान भी चलाती है और ‘सिंध विरोधी’ योजनाओं और पाकिस्तानी सेना की योजनाओं के खिलाफ राजनीतिक जुलूस व विरोध प्रदर्शन करती है।
जेएसएमएम पाकिस्तान को एक ‘ईश्वरवादी कट्टरपंथी, साम्राज्यवादी उपनिवेशिक और गैरजिम्मेदार राज्य’ मानता है जो उसके महासंघ में राष्ट्र के लोगों का शोषण करता है। यह वैश्विक अंतरात्मा के साथ मजबूत कूटनीति के माध्यम से सिंध के स्वतंत्रता और अधिकारों के लिए दृढ़ संघर्ष में विश्वास करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *