हमास के हमले को थरूर ने आतंकी हमला बताया:मुस्लिम संस्था ने फिलिस्तीन के समर्थन से जुड़े कार्यक्रम से हटाया, ये 30 अक्टूबर को होगा

केरल के मुस्लिम संगठन महल एम्पावरमेंट मिशन (MEM) ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फिलिस्तीन के समर्थन में होने वाले एक कार्यक्रम के गेस्ट लिस्ट से हटा दिया। यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में होना है।

दरअसल, कांग्रेस सांसद थरूर 26 अक्टूबर को कोझिकोड में एक अन्य मुस्लिम संगठन इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम भी फिलिस्तीन के समर्थन में ही किया गया था। थरूर ने भाषण के दौरान इजराइल पर हमास के हमले को आतंकी घटना बता दिया था।

थरूर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनका काफी विरोध हुआ। इसके बाद थरूर ने 27 अक्टूबर को अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- वह हमेशा फिलिस्तीन के लोगों के साथ रहे हैं। वह IUML की रैली में अपने 32 मिनट के भाषण के 25 सेकेंड के हिस्से के प्रचार-प्रचार से सहमत नहीं हैं।थरूर ने रैली में कहा- मानवाधिकार का खुलेआम उल्लंघन हो रहा
शशि थरूर ने IUML के कार्यक्रम में कहा- 7 अक्टूबर को आतंकियों ने इजराइल पर हमला किया। उन्होंने 1400 लोगों को मार डाला। 200 लोग बंधक बना लिए गए। इसके जवाब में इजराइल अब तक 6 हजार लोगों को मार चुका है। उन्होंने गाजा को भोजन, पानी और ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी है।

शशि थरूर ने आगे कहा- हर दिन निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। अस्पतालों पर बमबारी की जा रही है। मानवाधिकार का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। मैं एक बात कहना चाहता हूं। उन आतंकियों ने जब निहत्थे लोगों का नरसंहार किया, तो पूरी दुनिया ने इसकी निंदा की थी। अब हर कोई इजराइल की बमबारी की निंदा कर रहा है। आतंकी हमले दोनों तरफ से हुए।

कांग्रेस फिलिस्तीन का समर्थन जता चुकी है
शशि थरूर से पहले कांग्रेस पार्टी फिलिस्तीन का समर्थन कर चुकी है। 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के दौरान पार्टी ने इजराइल पर हमास के हमले में फिलिस्तीन का समर्थन किया।

कांग्रेस ने कहा कि मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं, हमें इसका दुख है। CWC फिलिस्तीनी लोगों के जमीनी हक, स्वशासन, आत्मसम्मान और गरिमा से जीने के अधिकारों के लिए समर्थन को दोहराती है।

इजराइल ने तीसरे दिन गाजा में घुसकर हमले किए:UN में जंग रोकने का प्रस्ताव पास; भारत सहित 45 देशों ने वोटिंग नहीं की

इजराइल-हमास के बीच 22 दिन से जंग जारी है। UN की जनरल एसेंबली में शुक्रवार (27 अक्टूबर) रात 2 बजे (भारतीय समयानुसार) इजराइल-हमास जंग रोकने का प्रस्ताव पास हुआ। प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट पड़े वहीं विपक्ष में 14 देशों ने वोटिंग की। जबकि भारत सहित 45 देशों ने वोट नहीं किया। अमेरिका और इजराइल ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ओवैसी ने फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए, बोले- मोदी रुकवाएं इजराइल-हमास युद्ध

इजराइल-हमास युद्ध के बीच भारत में कई लोग फिलिस्तीन का सपोर्ट कर रहे हैं। समर्थन करने वालों में एक AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी हैं। ओवैसी ने कहा- इजराइल गाजा में जो कर रहा है वह नरसंहार है। PM मोदी को यह युद्ध रुकवाने के लिए प्रयास करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *