कार्यक्रम करने पर संस्था के विरूद्ध कार्रवाई

विधानसभा निर्वाचन 2013 के दृष्टिगत बिना सक्षम अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने पर संस्था हेल्पेज इंडिया के विरूद्ध कार्रवाई की गई। एसडीएम टी.टी.नगर श्री चन्द्र मोहन मिश्रा ने बिना अनुमति और सूचना के नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित किए जाने के लिए कार्यक्रम की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना हबीबगंज को प्रकरण दर्ज करने के लिए कहा जिस पर थाना द्वारा कार्रवाई की जा रही है।एसडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि आज उन्हें शिकायत प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि हेल्पेज इंडिया संस्था द्वारा 11 नंबर के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें नागरिकों को भोजन के साथ योजनाओं से लाभांवित करने के लिए आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। उन्होंने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच की और शिकायत सही पाई गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने आयोजक संस्था को बिना अनुमति और सूचना के ऐसा कार्यक्रम करने पर तत्काल कार्यक्रम को समाप्त करवाया और इस संदर्भ में हबीबगंज थाने में संस्था के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मौके पर जांच की तो पाया कि संस्था द्वारा लोगों को इकट्ठा किया गया, उन्हें भोजन कराया गया और विभिन्न योजनाओं के तहत उनसे आवेदन प्राप्त किए गए। इस संबंध में संस्था द्वारा किसी भी सक्षम अधिकारी को ना तो सूचना दी गई और ना ही कार्यक्रम करने की अनुमति ली गई जबकि सूचना देकर सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *