वंदे-मातरम् का सामूहिक गायन

मंत्रलया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में राष्ट्र गीत वंदे-मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य, अपर मुख्य सचिव सह कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मदन मोहन उपाध्याय, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री के. सुरेश एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आज पूर्वान्ह 11 बजे हुए वंदे-मातरम् के सामूहिक गायन में मुख्य स्वर सर्वश्री राजेश वर्मा, वी. एस. निगम, राजकुमार सोमकुँवर, गणेश आत्राम, अनिल नेमा, के. पी. जराह, राजेश वर्मा, श्रीमती तुलसी नौटियाल और श्रीमती यशोदा ठाकुर ने दिया। राष्ट्र गीत गायन में मंत्रालय के अलावा विंध्याचल और सतपुड़ा भवन के विभागाध्यक्ष कार्यालय के अनेक अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *