सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का पुरस्कार

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक श्री रघुराज राजेन्द्रन और मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन काम्पलेक्स के लिए सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी को चलित शील्ड एवं 3 लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्युत कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *