दोनों पक्षों की सहमति से हुआ निर्णय
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कराई दोनों पक्षों की समन्वय बैठक
उज्जैन में संबंधित पक्षों के आपसी समन्वय से यह निर्णय लिया गया कि माकड़ोन में सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. बी.आर. अंबेडकर दोनों की मूर्तियां पुनः स्थापित की जाएंगी। सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पुनः नियत स्थान पर स्थापित की जाएगी। माकड़ोन के बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की जाएगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा की मौजूदगी में रविवार को प्रशासनिक संकुल भवन में माकड़ोन में हुई घटना से संबंधित दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुई।