सेडमैप द्वारा उद्यमिता पर निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण

उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा ऑनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) पोर्टल सह एंड्रॉइड ऐप का निर्माण किया गया है। जो ऑनलाइन प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र देगा। सेडमैप स्किल्स डॉट इन (cedmap skills.in) एप को डाउनलोड कर इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। प्रत्येक विषय पर जानकारी के साथ हर वीडियो के अंत में प्रश्नोत्तरी अंक भी रखे गए हैं। प्रत्येक मॉड्यूल के बाद एक टेस्ट पेपर देना होता है। एक टेस्ट पेपर पास करने के उपरांत अगले मॉड्यूल पर जा सकते हैं और अंत में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीआईसी) अंतर्गत संचालित शासकीय स्वरोजगार योजनाओं की सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए ईडीपी सर्टिफिकेट आवश्यक होता है। इसके लिये 24 घण्टे के ऑनलाइन प्रशिक्षण के बाद डाउनलोड किया गया प्रमाण पत्र भी मान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *