मध्यप्रदेश की तीन विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिलेंगे पक्के घर, नल से जल, घर तक बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण

देश की 75 विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के विकास और सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीए जनमन) प्रारंभ किया गया है। सशक्त जनजाति, सशक्त भारत सूत्र वाक्य के परिपालन में इन विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास व कल्याण के लिये भारत सरकार ने पीएम जनमन के लिये 24 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के 23 जिलों में बैगा, भारिया एवं सहरिया तीन विशेष पिछड़ी जनजातियाँ निवास करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *