कार्य प्रणाली में हुए सुधार की सराहना
शासकीय मुद्रणालय की कार्यप्रणाली में हुए सुधार पर राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने अधिकारी/कर्मचारियों की सराहना की। राजस्व मंत्री श्री वर्मा मंगलवार को शासकीय मुद्रणालय का निरीक्षण कर रहे थे। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने शासकीय मुद्रणालय में प्रिटिंग प्रोसेस का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिटिंग के लिये खरीदी गई आधुनिक नई मशीनो से प्रिटिंग में आई तेजी की प्रशंसा की। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि शासकीय मुद्रणालय पहले घाटे में था वर्तमान में अग्रिम भुगतान प्राप्त होने पर मुद्रण किए जाने से अब यह घाटे से उबर चुका है। मुद्रणालय में सभी प्रकार की शासकीय प्रकाशन सामग्री का मुद्रण किया जाता है। पहले शासकीय मुद्रणालय बाहर के निजी प्रिंटर से मुद्रण का कार्य करवाता था। अब ऐसा नहीं होता।