मंत्रिपरिषद ने 10 हजार 405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का माना आभार केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के कृषि और उद्योग संबंधी सुझावों के क्रियान्वयन पर विचार के लिए बनेगा टास्क फोर्स फरवरी में होगा केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में वंदे मातरम् गान के साथ आरंभ हुई मंत्रिपरिषद की बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम् गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रदेश को 10 हजार 405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार माना। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर अभिवादन किया।