विश्वविद्यालय श्रेष्ठ मानव का विकास करे: राज्यपाल श्री पटेल

शिक्षा के पाठ्यक्रमों में मानवीय मूल्यों का समावेशन जरूरी विश्वविद्यालय समन्वय समिति की 101 वीं बैठक राजभवन में हुई

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय श्रेष्ठ मानव का विकास करे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य ज्ञान के विस्तार के साथ ही श्रेष्ठ मानव तैयार करना है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपेक्षा की है कि उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान के साथ ही नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक परम्पराओं, संस्कारों और व्यवहारिक जीवन के गुणों को भी रोपित करे। राज्यपाल श्री पटेल राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित विश्वविद्यालय समन्वय समिति की 101 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *