प्रदेश व्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम मुरैना में आज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे मुख्य अतिथि रिकार्ड 7 लाख से अधिक युवा जुड़ेंगे स्वरोजगार से 5151 करोड़ से अधिक के ऋण वितरण की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार एक फरवरी को मुरैना में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की रोजगार की गारंटी को पूरा करने की शुरुआत करेंगे।मुख्यमंत्री प्रदेश के 7 लाख से अधिक युवाओं को एक दिन में 5151 करोड़ 18 लाख 90 हजार की ऋण राशि के स्वीकृति पत्र प्रतिकात्मक रूप से प्रदान करेंगे। यह अवसर अभूतपूर्व होगा जब एक दिन में 7 लाख लोगों के हाथों को काम मिलेगा। मुख्यमंत्री यहां जन आशीर्वाद यात्रा तथा अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। प्रदेश व्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जिलो अनूपपुर, बड़वानी, दमोह एवं छतरपुर के एक हितग्राही से सीधा संवाद भी करेंगे।समारोह का क्षेत्रीय चैनल्स के अलावा सोशल और डिजिटल मीडिया पर सीधा प्रसारण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *