व्यापारियों का सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि व्यापारियों का सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विदिशा व्यापार महासंघ द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महासंघ सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायी काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने विदिशा कोतवाली में व्यापारी महासंघ द्वारा बनवाये गये108 कक्ष का लोकार्पण करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ विदिशा के विकास के लिये भी हर स्तर पर कार्य-योजना बनाई गई है जिसका चरणबद्ध क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विदिशा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को परिचय-पत्र प्रदान किये।सर्राफा महासंघ द्वारा108 कक्ष में वाटर कूलर लगाने एवं अनाज व्यापारी संघ ने कोतवाली परिसर में शेड बनाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *