मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि इंदौर के डायमंड पार्क में एक्जीबिशन कम कन्वेशन सेंटर के एएसआईडीई के अतंर्गत निर्माण के लिये लम्बित प्रस्ताव को शीघ्र मंजूर किया जाये।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन को पत्र लिखकर बताया कि यह प्रस्ताव जुलाई 2013 में भेजा गया है और इसकी लागत 104 करोड़ रुपये है। इसमें फाइव स्टार होटल, प्रदर्शनी क्षेत्र, कान्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम्स और सभागृह के निर्माण की योजना है। इसके अलावा केन्द्र में अन्य सहायक सुविधाएँ उपलब्ध करवायी जायेंगी। इसके पूरे होने पर निर्यात करने वाली इकाइयाँ भी इन सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगी। प्रस्तावित केन्द्र से निर्यात 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जायेगा।