इस्कॉन के माध्यम से विश्व में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य शिक्षाओं का हो रहा प्रसार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उज्जैन प्रवास के दौरान इस्कॉन द्वारा प्राईड आफ उज्जैन सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस्कॉन की स्थापना की 18वी वर्षगांठ थी। मुख्यमंत्री ने इस्कॉन के श्री भक्तिचारू महाराज की समाधि को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर पहुंचकर श्री राधा मदनमोहन के दर्शन किये और आरती की। । उन्होने इस्कॉन मन्दिर में प्रारम्भ किये गये निरामिश व सात्विक भोजन के उपहार गृह ‘गोविंदम फूड्स’ का शुभारम्भ किया ।