बिना अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता कर सकेंगे बिजली बिलों का भुगतान
बिजली उपभोक्ता बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए घर बैठे अथवा अपने नजदीक के ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम् एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल, एम.पी.ऑनलाइन कियोस्क, आईसेक्ट कियोस्क, पीओएस मशीन एवं कलेक्शन एजेंट जैसे अनेक विकल्प उपलब्ध कराये हैं, जिनसे उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं।