लाखों विद्यार्थी शिक्षा के लिये कर रहे हैं इसका उपयोग
प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को घर पर भी रुचिकर पढ़ाई के साथ डिजिटल होम-लर्निंग को प्रोत्साहन देने के लिये पिछले दिनों स्वयंसिद्धि बॉट को लांच किया गया है। बॉट आधुनिक तकनीक का वह साधन है, जो एक एप की भाँति कार्य करता है। इसे किसी भी एक विशेष कार्य या गतिविधि के लिये तैयार किया जाता है। इसकी समस्त जानकारियाँ इसमें पूर्व से उपलब्ध रहती हैं। इस बॉट के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे स्कूल में पढ़ाई गई अवधारणाओं का अभ्यास कर दक्षता हासिल कर सकता है।