केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कुलस्ते एवं कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्धाटन

ग्राम पंचायत नेगुवां को मिली गौशाला की सौगात

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत उमरिया में 20 लाख रुपये लागत के नवीन पंचायत भवन का उद्धाटन किया। साथ ही गोटेगांव विधानसभा की नेगुवां पंचायत में लगभग 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित गौशाला, सीसी नाली निर्माण एवं रोड निर्माण का भी उद्घाटन किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि उनका गोटेगांव से पुराना रिश्ता रहा है, वे काफी अरसे से इस क्षेत्र से जुड़े हैं। आज जिन निर्माण कार्यों का उद्घाटन हुआ है, उनके बन जाने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा नित नये हितग्राही मूलक कार्यक्रमों एवं योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *