आज से लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। देश में आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग पहले चरण के मतदान के लिए आज नोटिफिकेशन जारी करेगा। पहले चरण में 28 मार्च दिन गुरुवार तक नॉमिनेशन लिया जाएगा। प्रत्याशियों के दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च तक होगी।
वहीं लोकसभा चुनाव से अगर प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहते हैं तो उसके लिए 2 अप्रैल दिन मंगलवार तक का वक्त दिया गया है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।