ऑल टाइम हाई बनाकर फिसला शेयर बाजार:सेंसेक्स 74,501 और निफ्टी ने 22,619 का स्तर छुआ, अब सपाट कारोबार

शेयर बाजार में आज यानी 4 अप्रैल को नया रिकॉर्ड हाई बनाया। सेंसेक्स ने 74,501 का और निफ्टी ने 22,619 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, अब मार्केट अपने ऑल टाइम से फिसलकर नीचे आ गया है।

सेंसेक्स करीब 15 अंक की गिरावट के साथ 73,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 15 अंक की गिरावट है, ये 22,415 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट देखने को मिल रही है।ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टरों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक में 0.75%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.70%, निफ्टी मेटल में 0.57% और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.80% की तेजी है। जबकि, निफ्टी ऑटो, IT, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।

वोडाफोन आइडिया का शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी
वोडाफोन आइडिया के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे कंपनी का शेयर 2.21% की तेजी के साथ 13.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दरअसल, बीते दिन वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) के शेयर होल्डर्स ने इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड सिक्योरिटीज के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी थी। इसी का असर आज शेयर में देखने को मिल रहा है। वोडाफोन आइडिया का शेयर सुबह 10 बजे 2.21% की तेजी के साथ 13.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल 3 अप्रैल को मामूली गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 27 अंक फिसलकर 73,876 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 18 अंक की गिरावट रही, ये 22,434 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में आज 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *