पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा बिजली

मध्यप्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत ज्यादा बिजली के साथ 6970 मेगावॉट अधिकतम मांग की आपूर्ति की गई है। गत 6 जून को 1503.23 लाख यूनिट बिजली का प्रदाय किया गया है। पिछले वर्ष जून माह की अधिकतम बिजली आपूर्ति 1324.61 लाख यूनिट की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।एम.पी. पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनु श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2013 में 1 से 6 जून तक 7496 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की गई थी। इस वर्ष 2014 में 6 जून तक की अवधि में 8783 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई की गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।वर्तमान में प्रदेश में समुचित मांग अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस आपूर्ति में कंपनी के थर्मल विद्युत ग्रहों का योगदान 394.99 लाख यूनिट रहा । इसके साथ ही जल विद्युत ग्रहों से 95.61 लाख यूनिट बिजली प्राप्त हुई। प्रदेश में गत 6 जून को 6970 मेगावाट अधिकतम बिजली मांग की आपूर्ति की गई। यह वर्ष 2013 के जून माह की अधिकतम बिजली मांग आपूर्ति 6543 मेगावाट की तुलना में 7 फीसदी ज्यादा है।प्रबंध संचालक श्री मनु श्रीवास्तव के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में बिजली आपूर्ति की स्थिति संतोषजनक है। राज्य के बिजली सेक्टर की सभी कंपनियों के बेहतर प्रबंधन से प्रदेश के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को उनकी निर्धारित मांग अनुरूप गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *