ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी शामिल होंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दक्षिण अफ्रीका के फ्री स्टेट के प्रमुख श्री एस. मैगाशुले से मुलाकात की। दोनों नेता मध्यप्रदेश और फ्री स्टेट के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के मुददे पर सहमत हुए।

श्री चौहान द्वारा मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण स्वीकार करते हुए श्री मैगाशुले ने कहा कि उनके प्रदेश की ओर से एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि-मंडल जुलाई माह में मध्यप्रदेश आयेगा और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं की तलाश करेगा। इसके अलावा कृषि, शिक्षा और लघु और मध्यम उद्योगों की स्थापना के क्षेत्र में निवेश अवसरों का अध्ययन करेगा। श्री मैगाशुले ने कहा कि निवेशकों का प्रतिनिधि-मंडल इंदौर में अक्टूबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी भाग लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *