राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी, एनआईए ने रांची में अट्ठारह बम बरामद किये हैं। पटना बम विस्फोटों के सिलसिले में गिरफ्तार दो लोगों ने इन विस्फोटकों के स्थान के बारे में जानकारी दी थी। एनआईए ने शुक्रवार रात को पटना विस्फोटों में शामिल गुट-रांची मॉड्यूल के सदस्य इफ्तेखार और फिरोज असलम को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की और उन्होंने सीथियो गांव के निकट अट्ठारह बम रखे जाने और झारखण्ड में हिन्दपीढ़ी में डिटोनेटर और विस्फोटकों के बारे में जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार पटना विस्फोटों में भी इसी तरह की सामग्री इस्तेमाल की गई थी।