जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि चिरहुआ मंदिर को रानी तालाब की भांति जीर्णोद्वार कर आकर्षक बनाया जायेगा। इसके लिये 4 करोड़ रुपये का आवंटन शासन द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा। श्री शुक्ल ने कार्पोरेट-सोशल रेस्पांसिबिलिटी मद से 50 लाख 58 हजार रुपये का चेक चिरहुआ मंदिर के तालाब की बाउन्ड्री वाल निर्माण के लिये कलेक्टर को दिया। उन्होंने कहा कि 3.50 करोड़ की राशि पर्यटन विकास निगम से स्वीकृत हुई है। इसमें तालाब के अन्दर मोटर बोट, पार्क आदि विकसित कर तालाब को पर्यटन का केन्द्र बनाया जायेगा।