इराक में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेन्ट- आई एस आई एल ने बगदाद के उत्तर में एक अन्य शहर तिकरित पर भी कब्जा कर लिया है और बैजी में एक तेल क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है। उन्होंने मोसुल में तुर्की के वाणिज्य दूतावास पर भी कब्जा कर लिया है और तुर्की के महावाणिज्य दूत सहित १४ लोगों को बंधक बना लिया है। इराक में आपातकाल लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नूरी अल मलीकी ने कहा है कि संसाधन जुटाए जा रहे हैं और उग्रवादियों से मुकाबले के लिए कुर्द सेना का समर्थन मांगा जा रहा है। इराक के दूसरे बड़े शहर मोसूल पर जिहादी आतंकवादियों ने सोमवार को नियंत्रण कर लिया था।