वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना आवश्यक : राज्यमंत्री श्री लोधी

जल-गंगा संवर्धन अभियान,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्री श्री लोधी ने किया वृक्षारोपण

संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पर्यावरण दिवस पर प्रदेश वासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुये सभी से पौधरोपण का आव्हान किया। उन्होंने कहा पौधे जरूर लगायें, क्योंकि पेड़ हमें जिंदगी और ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। नोहटा में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। “सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगायें हम” का नारा सभी ने कार्यक्रम में लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *