विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जन चेतना कार्यक्रम

05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर जन मानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जन-चेतना के लिए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 7 बजे से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में वन विहार के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पर्यटकों को पॉलीथीन के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई तथा पॉलीथीन उपयोग न करने की सलाह दी गई। साथ ही श्रमदान के तहत वन विहार में मुख्य मार्ग के आस-पास कचरा एकत्रित कर कचरा मुक्त किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य विषय ‘भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता’ पर समाज में संदेश प्रसारित करना है। वन विहार भ्रमण के लिये आये पर्यटकों एवं उपस्थित कर्मचारियों को इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *