निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने विकास कार्यों की समीक्षा की

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने पिपलानी क्षेत्र में सुन्दर नगर बस्ती में निर्माणाधीन रोड की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्रीमती गौर मंगलवार को निवास कार्यालय पर गोविंदपुरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *