आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद बीसीसीआई ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रबंधन से भी इस मामले में पूछताछ होने की संभावना है। राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण को मुंबई के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में स्पॉट फिक्सिंग का आरोपी पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया।