बंगलादेश में अगले कुछ घंटों में तूफान महासेन के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है। इसे देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।यह आज दोपहर तक चटगांव-कॉक्स बाजार के तट को पार कर सकता है। चटगांव और कॉक्स बाजार के बंदरगाहों को खतरे का संकेत नंबर पांच लगाने की सलाह दी गई है।संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार तूफान कमजोर पड़ गया है लेकिन फिर भी इसे बंगलादेश, म्यामां और भारत के पूर्वोत्तर इलाके के ८२ लाख लोगों के लिए खतरा माना जा रहा है।