तुरंत जाओ, मुआयना करो और नाले की सफाई करवाओ। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश शुक्रवार को भीम नगर और बल्लभ नगर में जनसम्पर्क के दौरान नागरिकों द्वारा समस्याएँ बताये जाने पर अधिकारियों को दिये। श्री गुप्ता ने पानी की समस्या के निराकरण के लिए नल का प्रेशर बढ़वाने के निर्देश दिये। श्री गुप्ता ने कहा कि नागरिकों की माँग पर नल कनेक्सन करवायें। नियमित कचरा उठवायें। रहवासियों की माँग पर उन्होंने कहा कि जर्जर पेड़ों को कटवायें। श्री गुप्ता ने स्ट्रीट लाइट सुधरवाने और जहाँ नहीं लगी है, वहाँ लगवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों के नीले राशन कार्ड बनवायें।