भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव

भिलाई इस्पात संयंत्र में कल रात हुई गैस रिसाव की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं, इसमें दो उप-महाप्रबंधकों सहित छह लोगों की मौत हो गयी और तीस लोग घायल हो गए। अभी जो है हम लोग उसका पूरा देख रहे हैं और जो भी नियमानुसार फेमलीज का जो कम्पंसेशन जो है बहुत कम था। डीएसपी मैनेजमेंट और शासन की तरफ से दिया जाएगा। मजिस्ट्रियल इनक्वारी का हमने आर्डर किए हैं। एडीएम जो हैं मिस्टर सुनील जैन जो हैं इसको करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को इस घटना के राहत और बचाव कार्य में छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग देने को कहा है। श्री मोदी ने मुख्यमंत्री से आज सुबह बात कर उन्हें सभी संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *