मध्यप्रदेश राज्य आजीविका फोरम द्वारा प्रदेश के ग्रामीण अँचलों में आर्थिक विकास के लिये संचालित विभिन्न गतिविधियों से सकारात्मक बदलाव आ रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मार्च, 2014 तक 3 लाख 59 हजार 338 ग्रामीण परिवार को स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर उनके आर्थिक संवर्द्धन के प्रयास किये गये हैं। समूहों को बैंकों के जरिये आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के मक़सद से अब तक 163.85 करोड़ का बैंक लिंकेज करवाया जा चुका है तथा 493 करोड़ 19 लाख रुपये के प्रकरण बैंकों को भेजे जा चुके हैं। इसी तरह 1 लाख 56 हजार 942 ग्रामीण युवा के कौशल उन्नयन और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया करवाने के प्रयासों में सफलता मिली है। मध्यप्रदेश राज्य आजीविका फोरम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई।